फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की मौत मामले में तीन रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का केस

Thu, 15 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
युवक की मौत मामले में तीन रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन में तीन मई को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में बाराबंकी निवासी अंकुश (26) का शव मिला था। अब इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। अंकुश के पिता प्रेम कुमार की तहरीर पर उनके बड़े बेटे के साढ़ू, साले और सलहज को नामजद किया है।
विज्ञापन


बाराबंकी के प्रेम कुमार वृंदावन के सेक्टर-6 में किराये पर रहकर लॉन्ड्री का काम करते हैं। उनका कहना है कि बेटा अंकुश तीन माह से किराये का मकान लेकर अलग रहने लगा था और सेक्टर-11 में एक घर में खाना बनाता था। दो माह पूर्व अंकुश बिना कुछ बताए बड़े भाई अनिल की शादीशुदा सलहज रोशनी और उसके दो बच्चों के साथ रहने लगा था। रोशनी का तीसरा बच्चा उसके पति राज के पास ही था।
आरोप है कि बड़े बेटे अनिल के साढ़ू राज, साले मोनी और सलहज रीना ने इस बात का विरोध किया था। रोशनी ने जब पति से तीसरा बच्चा मांगा तो उसने अंकुश को उसके हवाले करने की बात कही थी। इस बात पर दोनों परिवार में कई बार कहासुनी भी हुई थी। एक मई की शाम अंकुश घर से दावत के लिए निकला था। तीन मई की सुबह बरौली के पास ट्रैक पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में उसका शव मिला था।
विज्ञापन


पिता का दावा मारकर फेंका गया

प्रेम कुमार के अनुसार घटनास्थल पर उन्हें बताया गया कि पुल से नीचे गिरकर अंकुश की मौत हुई थी। उसकी बाइक पुल के ऊपर ही मिली थी। उनका दावा है कि पुल से नीचे गिरने पर पूरे शरीर पर चोट लगती है, पर अंकुश के सिर्फ सिर में चोट लगी थी। आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव पुल से फेंक दिया गया।
इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि अंकुश नशे की हालत में गिरे थे। फुटेज में भी अकेले ही आते जाते दिखे। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें