फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में बड़े बदलाव: मुनकाद अली बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, कई पदाधिकारी बदले गए

Wed, 07 Aug 2019 05:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पार्टी में बड़े बदलाव करते हुए कई पदाधिकारी बदल दिए हैं। मुनकाद अली अब यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वहीं, अभी तक प्रदेश अध्यक्ष रहे आरएस कुशवाहा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


मुनकाद अली ने बसपा से ही राजनीति की शुरुआत की थी और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा, लोकसभा में बसपा दल के नेता दानिश अली की जगह अब श्याम सिंह यादव होंगे। जबकि रितेश पांडेय को लोकसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया है।
विज्ञापन


गिरीशचंद्र जाटव पहले की तरह ही 'चीफ व्हीप' बने रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव में बसपा ने यूपी की 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें