फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ रुपये से लखनऊ का विकास करेगा नगर निगम, यहां देखें किस काम पर कितना होगा खर्च

Sat, 13 Oct 2018 11:41 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम ने लखनऊ के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। एक तरफ पुनरीक्षित बजट में कोई कर न लगाकर आम आदमी को बोझ से मुक्त रखा है तो दूसरी ओर विकास पर खर्च का बजट 200 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 के पुनरीक्षित बजट के इन प्रावधानों को सोमवार को होने वाली कार्यकारिणी बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए फरवरी में जो मूल बजट पास किया था,उसमें सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के मद में महज 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

इसे पुनरीक्षित बजट में ढाई गुना बढ़ा दिया गया है। इसी तरह अवस्थापना मद से होने वाले कार्यो में तीस करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। मंहगाई को देखते हुए डीजल पेट्रोल का खर्च भी आठ करोड़ रुपये बढ़ाकर तीस करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क मद में खर्च को कम कर दिया गया

डेमो
वहीं पार्क मद में खर्च को कम कर दिया गया है। उसे 25 करोड़ रुपए से घटाकर 20 करोड़ रुपए कर दिया गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि पुनरीक्षित बजट के लिए कार्यकारिणी की बैठक सोमवार की शाम पांच बजे होगी।

विकास को रफ्तार देने के  लिए जो प्रयास हो सकता था, उस हिसाब से प्रावधान किया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें