फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के प्रवर्तन दस्तों ने बृहस्पतिवार को विरोध के बीच अतिक्रमण हटवाया। सामान जब्त करने के साथ जुर्माना वसूला गया। नक्खास चौराहे से खालाबाजार थाने तक जोन दो की टीम ने गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के चालान काटे। 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गोमतीनगर स्टेशन के बाहर और लोहिया अस्पताल के पास जोन चार की टीम ने ठेले, बेंच, सिलेंडर जब्त कर फुटपाथ पर किया अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

जोन पांच की टीम ने आलमबाग बस अड्डे से अवध चौराहे तक दोनों ओर से अतिक्रमण को साफ कराया। इस दौरान आठ काउंटर, चार गुमटी और 10 ठेले हटाए गए। बालागंज और लालजी टंडन वार्ड में बरावन कला से पावर हाउस चौराहे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 ठेले, चार झुग्गी-झोपड़ी और 12 अस्थायी दुकानें हटवाई गईं। तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इंदिरानगर में मुंशीपुलिया फल मंडी से माही मेडिकल तक दोनों पटरी से अतिक्रमण हटाया गया। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों से 5,800 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें