फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में निरस्त रहेंगी आठ ट्रेनें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे के अंदेशे के कारण आगरा फोर्ट, झांसी इंटरसिटी सहित आठ ट्रेनों का संचालन पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल पहली दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार व बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

11124 बरौनी-ग्वालियर मेल दो दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 11109 वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी, 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी छह दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार व रविवार को नहीं चलेंगी। 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक हर मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को और 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन व 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट छह दिसंबर से 28 फरवरी तक हर शनिवार व रविवार को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें