फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो गुना गाड़ियां, फिर भी नहीं उठवा पा रहा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष घरों से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों की संख्या दो गुना से अधिक है। इसके बाद भी नियमित कूड़ा न उठाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।इससे खफा महापौर ने मंगलवार को अफसरों से जवाब तलब किया। साथ ही कहा कि यदि कहीं से ऐसी शिकायत आती है तो दो घंटे के भीतर समस्या का निस्तारण होना चाहिए। महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता को देखते हुए 20 दिन का विशेष सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता आते ही नगर निगम अफसरों को फिर शहर को नंबर वन बनाने की याद आई है। इसे लेकर मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि रोजाना गंदगी से जुड़ी खबरें अखबारों में आ रही हैं। महापौर ने कहा कि वह पिछले एक साल के अखबारों की कटिंग जुटा रही हैं। इसमें इस बात की समीक्षा कर रही हैं कि अधिकारियों ने कितना काम किया है। पिछले साल नवंबर, दिसंबर और इस साल जनवरी में अखबारों में प्रकाशित हुई खबरों की फाइल अफसरों को दिखाकर सवाल किया कि यदि आप शहर में सफाई कर रहे हैं तो अखबारों में गंदगी से जुड़ी खबरें कैसे आ रही हैं। उन्होंने सभी जोनल सिनेटरी अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों से कहा कि लापरवाही नहीं चलेगी।

हटेंगी कार्यदायी संस्थाएं, कंपनी लगाएगी झाड़ू
महापौर ने कहा कि रामकी कंपनी जल्द ही 77 वार्डों में झाड़ू लगाने का काम भी शुरू करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। इसी महीने के अंत तक या फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी डोर टू डाेर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही झाड़ू लगाने के काम की शुरुआत करेगी। उन्होंने बताया कि 33 वार्डों में जो दूसरी कंपनी काम कर रही है, वह झाड़ूू भी लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभिन्न जोन में बढ़े वाहन
जोन
बीते साल
अब

जोन-1
68

130

जोन-2
42

54

जोन-3
60

174

जोन-4
42

145

जोन-5
42

60

जोन-6
65

130 (75 ठेलिया भी)

जोन-7
37

146

जोन-8
38

100
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें