लखनऊ। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को हरिहरपुर गांव में करीब ढाई बीघा सरकारी जमीन से विरोध के बीच कब्जे हटाए। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। यह जमीन एक प्राॅपर्टी डीलर ने बेच दी थी। इस पर निर्माण हो रहा था।
नगर निगम के नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने बताया कि हरिहरपुर गांव में दुर्गा यादव नाम के प्राॅपर्टी डीलर ने सरकारी जमीन को प्लाटिंग कर बेच दिया। जमीन से कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस मौजूद होने से कार्रवाई बाधित नहीं हुई। जो कब्जे हटाए गए उनमें करीब 2500 वर्गफीट जमीन पर एक न्यूरो सर्जन की भी दीवार को तोड़ दिया गया। दुर्गा यादव पर मुकदमे भी दर्ज हैं, उस पर भूमाफिया के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ