फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने जब्त की 70 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन

विज्ञापन
नगर निगम ने जब्त की 70 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम जोन आठ की टीम ने मंगलवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंगला बाजार और वृंदावन योजना में छापा मारा। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों से 1.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला और 60 किलो पॉलिथीन भी जब्त की गई।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि मुख्य बंगला बाजार में तीन दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचते पकड़ा गया, जिनसे 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा वृंदावन योजना के सेक्टर-12 में एक दुकानदार को पकड़ा गया। उससे 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। जोनल अफसर ने बताया कि यह जानकारी मिली थी कि लोग रोक के बाद भी प्रतिबंधित पॉलिथीन बेच रहे हैं। कई बार लोगों को जागरूक भी किया गया। कौन लोग बेच रहे हैं इसके बारे में पहले जानकारी जुटाई गई और उसके बाद कार्रवाई की गई।
जोनल अधिकारी ने कहा कि नगर निगम की शहरवासियों से अपील है कि वह प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग या विक्रय न करें। इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल कपड़े या जूट के बैग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें