फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने राजाजीपुरम में पकड़ी गृहकर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू, वेतन रोका
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने खुद राजाजीपुरम में गृहकर की चोरी पकड़ी। यहां भवन को छोटा और व्यावसायिक की जगह आवासीय दिखाकर गृहकर कम किया गया था। उन्होंने इन भवनों का दोबारा से कर निर्धारण करा जिम्मेदार राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं। वहीं कर अधीक्षक का एक दिन का वेतन काटते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने का आदेश किया है।
नगर आयुक्त बृहस्पतिवार को जोन-2 के हरदीन राय नगर वार्ड के निरीक्षण पर गए थे। इस दौरान उन्होंने एक मकान ई-4016 पर जिस पर हेल्थ केयर फिजियोथेरेपी का बोर्ड लगा था। इसकी जांच मोबाइल एप से नगर आयुक्त ने की। जांच में पता चला कि मकान 1732 वर्गफीट में बना था। जबकि, इसका गृहकर निर्धारण 970 वर्गफीट दिखाते हुए कर दिया गया। भवन के रिकॉर्ड में व्यावसायिक की जगह आवासीय उपयोग मिला। भवन से केवल सालाना 1049 रुपये गृहकर जमा कराया जा रहा था। इसी तरह भवन संख्या ई-4003/1 में हर्ष टायर नाम से दुकान संचालित है। इसका गृहकर रिवाइज नहीं किया गया था। ई-ब्लॉक में ही एक भवन में मॉडल शॉप संचालित मिली। इसका निर्माण चार मंजिल तक हुआ है। वहीं गृहकर केवल दो मंजिल का ही निर्धारित किया गया है। इसके बारे में पूछे जाने पर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे इलाके में मिली गंदगी
निरीक्षण के समय नगर आयुक्त को यहां टैंपो टैक्सी स्टेंड, मॉडल शॉप के आसपास गंदगी मिली। एमआईएस तिराहा के पास ग्रीनबेल्ट में सफाई नहीं होने की वजह से कूड़ा भरा हुआ था। नगर आयुक्त ने एसएफआई आशीष श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का आदेश दिया है। वहीं बीट इंचार्ज राजू का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें