फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर राना ने कहा- योगी दोबारा सीएम बने तो छोड़ दूंगा यूपी 

Sun, 18 Jul 2021 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • कहा- मुस्लिमों का वोट बांटने आए हैं ओवैसी 
विज्ञापन
शायर मुनव्वर राना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शायर मुनव्वर राना ने शनिवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों का वोट बांटने के लिए यूपी आए हैं। मुनव्वर ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी में मुसलमानों को बरगला रहे हैं। वे मुस्लिम वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है।

भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहे वह धर्मांतरण व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें