फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 40 हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली के बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई की नॉनस्टाप फ्लाइटों का किराया पांच गुना तक महंगा हो गया है तो कनेक्टिंग फ्लाइटों के दाम भी चढ़े हुए हैं। मुंबई की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 40 हजार पार हो चुका है। लखनऊ में कनेक्टिंग उड़ानों के 390 से अधिक टिकट बिक हो चुके हैं।
विज्ञापन


पर्व मनाने के बाद तीन नवंबर से दिल्ली व मुंबई के लिए वापसी शुरू होगी। अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई की रेगुलर नॉनस्टाप फ्लाइटों का किराया 12,119 से 16,661 रुपये के बीच पहुंच गया है। यह आम दिनों की तुलना में पांच गुना तक महंगा है। कनेक्टिंग उड़ानों का किराया भी 18,615 से 40,897 रुपये तक पहुंच गया है।



ऐसे ही दिल्ली जाने वाली इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया आदि एयरलाइंस की नॉनस्टाप उड़ानों का किराया 7,557 से 15,615 रुपये के बीच पहुंच गया है। इस रूट की कनेक्टिंग फ्लाइटों के टिकट 15651 से 37,090 रुपये के बीच बिक रहे हैं।
विज्ञापन


एयरवॉक टूर ट्रेवेल्स एजेंसी के आतिफ ने बताया कि डायनेमिक फेयर की वजह से किराये में तेजी है। कनेक्टिंग फ्लाइटों के 18 टिकट बिक हो चुके हैं। इनमें 12 दिल्ली और छह मुंबई के हैं। ये टिकट 18 हजार से 22 हजार रुपये के बीच के हैं।



ट्रेनों की वेटिंग छुड़ा रही पसीना



लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस, शताब्दी, वंदे भारत, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की 150 पार वेटिंग मुसीबत बनी हुई है। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों की वेटिंग 200 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें