फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई की ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटारसी-झांसी रेलखंड पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। एलटीटी-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाने के कारण यात्रियों को नौ घंटे तक देरी का सामना करना पड़ा। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी आठ घंटे से अधिक लेट हुई, जबकि आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की देरी की सूचना मैसेज से नहीं दी गईं।
विज्ञापन

एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस को कटनी, मैहर, सतना और बांदा के रास्ते चलाया गया। वहीं, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस इटारसी और विदिशा के बीच लंबे समय तक रुकी रही।
तेजस एक्सप्रेस भी लेट
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से 55 मिनट देरी से रवाना हुई। ट्रेन को सुबह 6:10 बजे के बजाय 7:05 बजे रवाना किया गया। नई दिल्ली पहुंचने तक यह करीब दो घंटे 40 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें