फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुम्बई की फ्लाइट कैंसिल, चंडीगढ़ की डेढ़ घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते रविवार को जहां गो एयर की मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही। वहीं, इंडिगो की चंडीगढ़ की उड़ान डेढ़ घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर कैट 3 बी सिस्टम होने की वजह से यह लेटलतीफी पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम हो गई है।
रविवार को चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6133) डेढ़ घंटे देरी से अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। विमान ने चंडीगढ़ से ही देरी से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 306) करीब आधे घंटे देरी से उड़ सकी। जबकि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 306) अमौसी से 34 मिनट देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन

इसी क्रम में लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट (जी8 307) और मुंबई से लखनऊ आने वाली गो एयर की (जी8 397) रविवार को निरस्त रहीं।
ये दोनों उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहेंगी। वहीं, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 5318) आधा घंटा लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें