फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुम्बई और बरौनी की ट्रेन एक जनवरी से, आलमबाग से पटना बस सेवा शुक्रवार से

Thu, 24 Dec 2020 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की डिमांड पर गोरखपुर से मुम्बई वाया ऐशबाग और ग्वालियर से बरौनी वाया लखनऊ जंक्शन  ट्रेन पहली जनवरी से चलाई जाएगी। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से एक जनवरी से दस अप्रैल तक चलेगी। ट्रेन एलटीटी से रात 11:59 बजे चलकर अगली रात 1:52 बजे ऐशबाग व रात 2:14 बजे बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस गोरखपुर से तीन जनवरी से पशाम 5:45 बजे चलकर बादशाहनगर रात 10.43 बजे व ऐशबाग 11:35 बजे पहुंचेगी। दूसरी तरफ ग्वालियर से बरौनी के बीच ट्रेन पहली से 31 जनवरी के बीच चलेगी। ट्रेन ग्वालियर से 12 बजे चलकर लखनऊ होते हुए बरौनी जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04186 दो जनवरी से बरौनी से शाम 6:45 बजे चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी।
विज्ञापन


आलमबाग से पटना बस सेवा शुक्रवार से
उतर प्रदेश से बिहार के बीच बस समझौते के अंतर्गत कौशांबी से पटना वाया लखनऊ बस सेवा शुक्रवार से शुरू की जा रही है। बस कौशांबी से शाम पांच बजे चलकर नोएडा, कुबेरपुर के रास्ते होते हुए रात 2 बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यहां से निकलकर बस अयोध्या, गोरखपुर, गोपालगंज होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 8 बजे चलकर रात 10 बजे आलमबाग बस अड्डे आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें