फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाई जाएगी लालबाग गर्ल्स कॉलेज में बन रही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग

Fri, 06 May 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लालबाग कॉलेज में बन रही ब‌िल्ड‌िंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में अवैध रूप से बनाई जा रही मल्टीस्टोरी बिल्डिंग ढहाई जाएगी। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने लखनऊ के कमिश्नर को इस बाबत लिखित निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि विद्यालय की जमीन अवैध रूप से सैम कंस्ट्रक्शंस एंड डवलपर्स को दिए जाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच भी कराई जाए। 
विज्ञापन


साथ ही ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट एक माह के अंदर शासन को देने के निर्देश भी दिए हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि यह स्कूल की सम्पत्ति को धोखे से हड़पने और उसपर अपार्टमेंट बनाकर बेचेने का मामला प्रतीत होता है। 

जाहिर है इसमें विद्यालय प्रबंध तंत्र के भी कुछ लोग शामिल होंगे। चूंकि यह विद्यालय लखनऊ का एक प्रतिष्ठित गर्ल्स कॉलेज है, अगर इसमें तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध कब्जों की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं की प्राइवेसी होगी प्रभावित

डेमो प‌िक
छात्राओं की प्राइवेसी प्रभावित होगी और कॉलेज कैंपस में अनधिकृत घटनाओं को बढ़ावा भी मिलेगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि अपर आयुक्त स्तर के एक अधिकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर इस अनधिकृत कब्जे की तत्काल जांच भी कराई जाए। 

कर्मचारी आवास की जमीन दे दी बिल्डर को लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में कर्मचारियों के जर्जर आवास थे, जिसकी 18000 वर्ग फीट जमीन को सैम कंस्ट्रक्शन को अवैध रूप से हस्तान्तरित कर दिया गया। 

यूपी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (प्रिवेंशन ऑफ डिस्पेंशन ऑफ एसेट्स एक्ट-1974) के तहत इस जमीन को किसी निजी व्यक्ति या कंपनी को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें