फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की पत्नी साधना का बयान, मेरा बहुत अपमान हुआ अब पीछे नहीं हटूंगी

Tue, 07 Mar 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
साधना यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अभी तक बैकग्राउंड में ही रहीं सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव ने अखिलेश यादव से अपने संबंध व अपनी योजनाओं पर बात की।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा अब तक बहुत अपमान हुआ है। अब मैं पीछे नहीं हूटूंगी। मेरे परिवार में जो कुछ भी हुआ उसका मुझे दुख है। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती। लोगों ने मेरा घर बर्बाद किया। अब मैं लोगों को जवाब देना चाहती हूं।

साधना ने कहा कि वह चाहती हैं कि फिर से सपा सरकार बनें और अखिलेश मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा प्रतीक भी राजनीति में आए। खुद के राजनीति में आने पर उन्होंने कहा कि मैं सामने कभी नहीं आई पर बैकग्राउंड में काम करती रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं जिस परिवार से आती हूं। वहां मेरे पिता मुझसे कहा करते ‌थे कि किसी को भी अपने अच्छे काम की पब्लिसिटी नहीं करना चाहिए। पर अब हालात बदल गए हैं। मुझे कोई पद नहीं चाहिए। मैं राजनीति में नहीं आऊंगी लेकिन खुलकर समाज सेवा करूंगी।

राजनीति‌ में आने से नेताजी ने रोका

उन्होंने कहा‌ कि मेरा भी मन करता था कि मैं राजनीति में आऊं, लेकिन नेताजी ने नहीं आने दिया। कहते ‌थे कि मैं तो हूं ही राजनीति करने के लिए। लेकिन अब मैं नहीं रुकुंगी, क्योंकि अब इसकी जरूरत है।

उन्होंने बताया‌ कि अखिलेश मेरा व नेताजी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद कई बार मुझसे बात की।

साधना ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सबकुछ अच्छा हो जाए, सब अच्छे से रहें। अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें, लेकिन पिछली सरकार में जो कुछ हुआ वो फिर से न हो। उन्होंने कहा कि मैंने झगड़े के वक्त ही कहा था कि सब मिलकर बात कर लें। झगड़े में मेरा कोई रोल नहीं है।

उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के बारे में कहा कि वह नेताजी के सबसे भरोसेमंद हैं। गरीबी में उन्होंने हमेशा साथ दिया है। नेताजी के लिए उनसे ज्यादा भरोसेमंद कोई नहीं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने अखिलेश को भड़का दिया है। पता नहीं वो कौन है...। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि मुख्य सचिव हटवाने या नियुक्त करवाने में उनकी भूमिका थी।
विज्ञापन

तीन महीने बाद नेताजी को सबकुछ वापस कर देंगे अखिलेश

साधना ने कहा कि अखिलेश सिर्फ तीन महीने के लिए अध्यक्ष बने हैं। इसके बाद वह सबकुछ नेताजी को वापस कर देंगे।

साधना ने कहा कि मैं अब दुष्ट लोगों को जवाब देना चाहती हूं। मैंने अखिलेश से कहा कि बेटा तुम सरकार बनाओ। मुझे तुम्हारी कोई पोस्ट नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि अखिलेश मुझसे अलग हो जाएगा। अब उनके कमरे भी बंद रहते हैं। उनकी सफाई हो जाती है और लॉक कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें