फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरहम की सियासत में अब मुलायम की बारी

Fri, 20 Sep 2013 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुजफ्फरनगर और शामली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह पीड़ितों से मिलकर उनके जख्मों पर मरहम लगाएंगे।
विज्ञापन


अभी तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यपाल बीएल जोशी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता दंगाग्रस्त इलाकों का दौरा कर चुके हैं।

सीएम अखिलेश यादव 15 सितंबर को मुजफ्फरनगर और शामली गए, तब भी सवाल उठे थे कि मुलायम सिंह यादव क्यों नहीं आए।

ऐसी संभावना है कि मुलायम सिंह यादव शुक्रवार या शनिवार को मुजफ्फरनगर और शामली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे।

सूत्रों के मुताबिक उनकी सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी की टीम वहां पहुंच गई है। हालांकि सपा ने उनके दौरे की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें