फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम वोटों के लिए सपा का एक और पंच!

Fri, 21 Feb 2014 01:05 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 24 फरवरी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हाल में छात्रों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


सर सैयद मूवमेंट के बैनर तले होने वाले इस आयोजन में सपा मुखिया केंद्र में सरकार बनने पर एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा देने का वादा कर सकते हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी राहत अबरार ने बताया कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की संस्था सर सैयद मूवमेंट ने 24 फरवरी को मुलायम सिंह यादव का कार्यक्रम लिया है।

इसके लिए पूर्व छात्रों ने कैनेडी हॉल मांगा था, उन्हें हॉल दे दिया गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (रि) जमीरुद्दीन शाह के साथ वह पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद कैंपस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा कैंपस के उद्घाटन के बाद कुलपति अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

वह शुक्रवार को पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन गैर सियासी आयोजनों में हमेशा सहयोग करता रहा है।

दूसरी तरफ सम्मेलन के कन्वीनर और फखरुद्दीन अली अहमद मैमोरियल कमेटी के अध्यक्ष खालिद मसूद ने बताया कि लंबे समय से एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप की मांग उठती रही है।

मुलायम सिंह के सामने भी इसे रखा जाएगा। उम्मीद है कि सपा इसे अपने चुनाव घोषणापत्र में शामिल करेगी। इसके अलावा स्थानीय मांगे उनके सामने रखी जाएंगी।

एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे खालिद मसूद ने बताया कि आयोजन की तैयारी के लिए बुधवार को पूर्व छात्रों की बैठक हो चुकी है। सम्मेलन में पूर्व और मौजूदा छात्रों के साथ ही शिक्षक और बुद्धिजीवी बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें