फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन दिल्ली के शुरू हुआ सपा का मंथन

Sun, 12 Jan 2014 01:29 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव पार्टी प्रत्याशियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उनसे संगठन, विधायकों और मंत्रियों से तालमेल को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा मुख्यालय में 11 बजे से होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा महासचिव रामगोपाल यादव और लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी इस बैठक में उपस्थित हैं।

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। आजमगढ़, मैनपुरी, बरेली और झांसी में देश बचाओ-देश बनाओं रैलियां हो चुकी हैं।

इसके अलावा बदायूं, फिरोजाबाद समेत कई स्थानों पर सभाएं हुई हैं। इसी के साथ संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी जिला संगठन और प्रत्याशी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


वे समीक्षा कर रहे हैं कि बूथ स्तर तक कितना काम हुआ, प्रत्याशी कितने सक्रिय हैं, उनका प्रचार कैसा है। इन सबकी रिपोर्ट वे पार्टी नेतृत्व को देते हैं।

इन्हीं से मिली सूचनाओं के आधार पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाती है। लोकसभा प्रत्याशियों के कामकाज का लेखाजोखा रामगोपाल यादव रखते हैं। वह पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को रिपोर्ट देते हैं।

रविवार को मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव प्रत्याशियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। उनसे पूछेंगे कि जिला अध्यक्ष, विधायकों और मंत्रियों के साथ उनका तालमेल कैसा है।

बूथ स्तर पर कितनी कमेटियां बनीं। समन्वय की कमी से चुनावी तैयारियां तो प्रभावित नहीं हो रही हैं। प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर कुछ दिन बाद जिलाध्यक्षों और विधायकों की बैठक की जाएगी।

कई अफसर रहेंगे निशाने पर
कई प्रत्याशियों के निशाने पर उनके जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अफसर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं से उनकी शिकायत करेंगे। वे चाहेंगे कि उनके जिलों में ऐसे अधिकारी तैनात हों जो चुनाव से पहले उनके प्रति सकारात्मक रुख रखते हों। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के बाद जिलों में डीएम की तैनाती को लेकर भी वे राय देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें