फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के भारत दौरे पर मुलायम ने कसा तंज!

Mon, 09 Feb 2015 08:35 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कोई भी पार्टी विकास का विरोध नहीं करती है। लोकसभा में कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब विकास के मुद्दे पर सभी पार्टियां एक हुईं हैं। लेकिन यह देखना होगा कि देश चलाने वाला कौन है। झूठ बोलकर कभी भी देश आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन


मुलायम सोमवार को लोहिया पार्क में यश भारती सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा के भारत दौरे पर तंज कसते हुए कहा, पिछले दिनों एक राष्ट्राध्यक्ष आए थे।

उनका देश में बहुत स्वागत हुआ। लेकिन हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि एक ओर हम दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं तो दूसरी ओर धोखा मिलता है।

उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा, प्रधानमंत्री जब दिल्ली में चीनी राष्ट्राध्यक्ष से हाथ मिला रहे थे तो उसी समय चीन हमारी सीमा पर तम्बू लगा रहा था।
विज्ञापन

चीन से धोखा खाने पर लगा था सदमा

मुलायम बोले, चीन ने हमेशा भारत को धोखा दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कोई बीमारी नहीं थी। वे भी चीन से धोखा खाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और इस कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने भी चीन से दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। चीन ने धोखा देकर देश पर हमला कर दिया था। उसने हमारी सीमा पर आज भी कब्जा कर रखा है।

सपा प्रमुख ने कहा, संसद में एक प्रस्ताव पास हुआ था कि जब तक चीन हमारी जमीन वापस नहीं कर देता तब तक उससे कोई बातचीत नहीं की जाए। लेकिन इस पर कोई अमल नहीं किया गया।

मुलायम बोले, आज देश के बाजार में चीन छाया हुआ है। खिलौने से लेकर बर्तन तक चीन के बिक रहे हैं। उसका सामान रद्दी है, जल्दी खराब हो जाता है। इसके बावजूद यह घरों में खरीदा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें