मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली की सरकार सबकुछ है। आप ऐसे हालात पैदा कर दो कि दिल्ली में आप के बिना सरकार न बन सके। उन्होंने अन्याय के विरुद्घ खड़े होने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि अगर न्याय और साहस के साथ रहोगे तो आगे बढ़ोगे।
इस मौके पर उनके साथ किरनमय नंदा व अहमद हसन सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।