फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों पर भड़के मुलायम, जमकर क्लास लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश सरकार के मंत्रियों को रविवार को जमकर फटकार लगाई। कहा, जब धन कमाना प्राथमिकता है, तो राजनीति में क्यों आए?
विज्ञापन


कुछ व्यापार वगैरह कर लेते। मुलायम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मुलायम ने कहा, जनता बहुत समझदार हो गई है। उसे सब पता है। मैंने मंत्रियों को समझाया था। कुछ ने सुधार कर लिया, लेकिन कुछ अब भी नहीं सुधरे हैं।

मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि धन कमाना प्राथमिकता है तो क्यों राजनीति में आए हो? धन कमाने के लिए व्यापार कर लेते।

'चुनाव में चादर बिछा देते तो लाखों आ जाते'

उन्होंने कहा, राजनीति में तो जनता अपने मन से धन देती है। मंच पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये चुनाव में चादर बिछा देते थे। लोग लाखों रुपये की मदद करते थे।

हमने चादर बिछानी शुरू की तो इतना पैसा आने लगा कि गिनने में कई दिन लग जाते थे। इस तरह पार्टी बनी है। हम अकेले चले थे।

अंग्रेजी अखबार लिखने लगे थे कि हम इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद के नेता रह गए हैं, लेकिन हम चलते रहे और 1993 में फिर सरकार बना ली।
विज्ञापन

अखिलेश को चुगलखोरों से किया सावधान

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सावधान करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि राजनीति में गरीब धोखा नहीं देते। प्रभावशाली लोग षड्यंत्र करते हैं। कुछ लोग चुगलखोरी करने लगते हैं।

राजनारायण भी चुगलखोरी के शिकार हुए थे। हमने अखिलेश को चुगलखोरों से सावधान किया है। कहा है, सबकी सुनिए, लेकिन आंख मूदकर विश्वास मत कीजिए।

महिलाओं की कम तादाद से नाराज
मुलायम ने कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस कार्यक्रम में महिलाओं की कम तादाद पर नाराजगी जताई। कहा, महिलाएं अब 20-25 साल पहले वाली नहीं रह गई हैं। वे विधायक, ब्लॉक प्रमुख बन रही हैं। उन्हें सक्रिय होना चाहिए।

हालांकि उनके बोलने के बाद कई महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए भीड़ में हाथ उठाए, वे आगे भी आईं, लेकिन मुलायम ने कहा कि कम से ढाई-तीन सौ महिलाएं होने चाहिए थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें