फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मिनट बंद कमरे में क्यों रहे ND और मुलायम?

Sun, 26 Oct 2014 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बृहस्पतिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी के आवास पहुंचे।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने एनडी तिवारी, उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी व बेटे रोहित शेखर तिवारी से मुलाकात कर बधाई दी।

इसके अलावा मुलायम ने करीब 40 मिनट बंद कमरे में एनडी व उनके परिवार से चर्चा की। इस बातचीत के दौरान हाल ही में शुरू हुए प्रोजेक्ट आईआईआईटी, मेदांता अस्पताल व आईटी सिटी सहित अन्य विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह एनडी तिवारी का आशीर्वाद लेने और शुभकामनाएं देने आए थे।

सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि एनडी तिवारी जैसा चाहेंगे वैसा वे करेंगे। इस दौरान जब मीडिया ने कुछ राजनैतिक मुद्दों पर बात करना चाहा तो सपा मुखिया ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को एनडी तिवारी से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

एनडी तिवारी ने मीडिया से वार्ता में कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके छोटे भाई हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़े प्रदेशों में एक है।

अखिलेश व मुलायम ने हमेशा इसके विकास का कार्य किया। इस प्रदेश का विकास पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्यपाल राम नाईक प्रदेश के विकास के लिए बिना मांगे ही आर्थिक सहयोग दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें