फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी से लडूंगा अगला लोकसभा चुनाव, तेजू पर बाद में फैसला: मुलायम सिंह यादव

Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में वे मैनपुरी से ही लड़ेंगे। यह भी जोड़ा कि तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू का क्या करना है यह हम बाद में तय करेंगे।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पांच सीटों से प्रत्याशी उतारने के सवाल पर बोले, वहां सपा पांचों सीटों पर हारेगी। अखिलेश को गुजरात में सभी सीटों से अपने प्रत्याशी उतारने चाहिए थे।

शहर में एक तिलकोत्सव समारोह में रविवार दोपहर 12:30 बजे शिरकत करने आए सपा  संरक्षक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन


कहा कि यह बेहद शर्मनाक है, ऐसे व्यक्ति को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। वे हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्हें जनता ने बनाया है। ऐसे शख्स के खिलाफ टिप्पणी करना निंदनीय है। प्रधानमंत्री को नीच कहना सीधे-सीधे जनता का अपमान है।
विज्ञापन

'जापान में होते हैं बैलेट से चुनाव तो यहां भी क्यों नहीं'

चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की गड़बड़ी पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने कहा कि यह तकनीक जापान द्वारा विकसित की गई है। जब वहीं बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, तो फिर यहां क्यों नहीं। यहां भी मतपत्रों से ही चुनाव होना चाहिए।

मुलायम सिंह ने कहा कि हमने जब आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था तब परिस्थितियां विपरीत थीं। इसके बाद भी हम विचलित नहीं हुए। नतीजा, हमारी जीत हुई। प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों पर बोलने से वे कतराते दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें