फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को क्यों रद्द करना पड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन, ये रही असली वजह

Tue, 03 Jan 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विधायकों व सांसदो का अपेक्षित जनसमर्थन न मिलने से इसे टाला गया है। हालांकि सपा नेताओं का कहना है कि वे मुलायम सिंह हाल के घटनाक्रम से आहत है। पार्टी नहीं चाहती है कि उन्हें अध्यक्ष साबित करने के लिए कोई आयोजन किया जाए।
विज्ञापन


इससे सपा मुखिया और ज्यादा आहत होंगे। रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए सपा के विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुलायम सिंह ने 5 जनवरी को जवाबी अधिवेशन बुलाया था।

इसमें यह साबित किया जाना था कि पार्टी मुलायम सिंह के साथ है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने रामगोपाल के सम्मेलन को असंवैधानिक बताया था। इसकी एक वजह यह बताई थी इसे बहुत कम समय के नोटिस पर बुलाया गया है।
विज्ञापन


अब अल्पकालिक नोटिस पर उनके सम्मेलन पर भी अंगुली उठ सकती थी। इतने कम वक्त में राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधियों को सूचित करना संभव नहीं था। दूसरे विधायकों व सांसदों का कम समर्थन मिलने से भी मुलायम खेमा चिंतित है।
Trending Videos
विज्ञापन

सम्मेलन में बाधा डाले जाने की आशंका

मुलायम सिंह यादव
पार्टी नेताओं को यह भी आशंका थी कि सम्मेलन के आयोजन में बाधा डाली जा सकती है। एलडीए से अनुमति न मिलने के साथ ही अखिलेश समर्थकों के हंगामे का अंदेशा था।

जिस तरह सपा दफ्तर पर कब्जा किया, उससे भी यह आशंका बढ़ी थी। सपा ऑफिस पर कब्जे के बाद शिवपाल समर्थक वहां जाकर फिर कब्जा करना चाहते थे लेकिन मुलायम ने टकराव से बचने के लिए उन्हें रोक लिया था।

मुलायम खेमे के सपा नेताओं का कहना है कि नेताजी को कानूनी तौर पर राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने की जरूरत ही नहीं है। पार्टी संविधान के मुताबिक वे ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने के लिए भी वही अधिकृत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें