फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, असली ताकत दिल्ली में

Thu, 23 Jan 2014 10:37 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली की सत्ता दिलाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी नजर दिल्ली पर रखें, असली ताकत वहीं है। मुलायम सपा मुख्यालय में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा नौजवानों को आगे बढ़ाते थे। सपा अध्यक्ष ने कहा, जनेश्वर मिश्र हमेशा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए कहते थे।

उनका मानना था कि असली ताकत दिल्ली में है। सपा कार्यकर्ता इसे ध्यान में रखकर लोकसभा चुनाव की तैयारी करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा बहुमत से बहुत दूर रहेंगी। केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और इसमें सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें