फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम से आज समझिए मिशन 2014 का रोड मैप

Mon, 25 Nov 2013 12:24 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


तीन रैलियों में उमड़ी भीड़ से उत्साहित सपा ने 25 नवंबर को प्रदेश के करीब डेढ़ हजार प्रमुख नेताओं को लखनऊ तलब किया है।

पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव उन्हें 2014 का रोडमैप समझाएंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव समेत अन्य नेता चुनावी जंग से पहले उनमें जोश भरेंगे। इसे मुख्य मुकाबले से पहले वार्मअप के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सपा को चुनावी संभावनाओं व तीसरे मोर्चे की सरकार को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। सपा मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री के दावेदार के तौर पर पेश कर रही है।

पढ़ें-रामगोपाल बोले, अगर मैं सीएम होता तो..

खुद मुलायम हर मौके पर कार्यकर्ताओं का आह्वान कर रहे हैं कि उन्हें मजबूती के साथ दिल्ली भेजें।

चूंकि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बाद एक बड़ा दल हो सकता है, इसलिए उसके चुनावी प्रदर्शन से तीसरे मोर्चे का भविष्य तय होना है।

इन हालातों में सपा लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी के सभी कार्यक्रम इसी नजरिये से तय किए जा रहे हैं।

सपा आजमगढ़, मैनपुरी व बरेली में बड़ी रैलियां कर चुकी है। इनमें अच्छी भीड़ जुटी। अब पार्टी की राज्य कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष, मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नगरीय व स्थानीय निकायों के निर्वाचित ओहदेदार, पार्टी प्रत्याशियों व प्रमुख नेताओं को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, रामगोपाल  सोमवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में गुटबंदी से ऊपर उठने व एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कहेंगे।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें