फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने अखिलेश को दी 38 प्रत्याशियों की लिस्ट, शिवपाल का नाम नहीं

Wed, 18 Jan 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ही बॉस मान लिया है और उन्हें अपने 38 प्रत्याशियों की लिस्‍ट सौंप दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस लिस्‍ट पर अखिलेश को कोई ऐतराज नहीं है। खास बात है कि लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं है। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मुलायम ने अखिलेश को जो लिस्ट सौंपी है उसमें शिवपाल के बेट आदित्य व मुलायम की दूसरी बहू अपर्णा यादव, जो कि लखनऊ विधानसभा कैंट से उम्मीदवार हैं का नाम है।
विज्ञापन


मुलायम द्वारा सौंपी गई लिस्ट में शिवपाल की सीट जसवंतनगर से आदित्य का नाम प्रस्तावित किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

कहा था, अखिलेश के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सोमवार को चुनाव आयोग का फैसला आने के पहले मुलायम ने सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर फैसला उनके खिलाफ आता है तो वह मुस्लिमों के हित के लिए अखिलेश के खिलाफ भी लड़ेंगे।

हालांकि, फैसला आने के बाद वह नरम पड़ गए। अखिलेश भी उनसे आशीर्वाद लेने के लिए उनके विक्रमादित्य मार्ग पर ‌स्थित आवास पर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें