फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, जहां सम्मान नहीं, वहां रहना मुश्किल, दिए नई पार्टी बनाने के संकेत

Mon, 04 Sep 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव सोमवार को प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की धरती पर समाजवादियों की नब्ज टटोलने में जुटे रहे। अपने 35 मिनट के भाषण में उन्होंने पारिवारिक विवाद का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि जहां उनका सम्मान नहीं है, वहां रहना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने कड़ा फैसला लेने पर जनता से समर्थन मांगा। अलग पार्टी बनाने के संकेत भी दिए, जिस पर भीड़ ने हाथ हिलाकर समर्थन दिया।

सरायगोपाल प्रेमपुर गांव में सोमवार को हुई मुलायम सिंह यादव की जनसभा में नजारा कुछ अलग ही था। तेज धूप और भीषण गर्मी व उमस में भी लोगों ने मुलायम को सुनने के लिए घंटों इंतजार किया। मंच पर पहुंचते ही मुलायम ने बिना स्वागत सत्कार के अपना भाषण शुरू किया। पहले तो उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। इसके बाद दिल की पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एक बार भी अखिलेश का नाम नहीं लिया, बल्कि शिवपाल के कसीदे गढ़े। कहा कि जब वह आपातकाल के दौरान जेल में थे, तो शिवपाल ही उनसे मिलने जाते थे और वही खाना लेकर जाते थे। ऐसे भाई पर उन्हें गर्व है। यदि भविष्य में वह कोई कड़ा फैसला लेंगे, तो आप लोग साथ देंगे? इतना कहते ही लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। भाषण के अंत तक वह जनता से अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान करते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

हमले की तैयारी कर रहा है चीन

मुलायम सिंह यादव ने चीन से देश को सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि चीन ने देश की लगभग एक लाख वर्ग किलोमीटर भूमि पर कब्जा कर लिया है, अब वह हमले की तैयारी में है। इस बाबत उन्होंने कई बार केंद्र सरकार को चेताया, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

इसका खामियाजा जल्द ही देश की जनता को भुगतना पड़ेगा। वह सोमवार को क्षेत्र के प्रेमपुर के ग्राम सरायगोपाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की मौतों व भाजपा नीतियों पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जब वह रक्षामंत्री थे, तब भी उन्होंने चीन को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। आज भी इस बात को कह रहे हैं। भारतीय सेना चीन को जवाब देने में सक्षम है, लेकिन सरकार ने उसके हाथ बांध रखे हैं।

चीन धोखेबाज है, उससे बातचीत नहीं बल्कि उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। सेना को खुली छूट दे दी जाए तो देश की सरजमीं पर कोई भी कदम नहीं रख सकता है। मुलायम ने कहा कि पाकिस्तान में इतनी हिम्मत नहीं कि वह हमारा कुछ बिगाड़ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें