फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नहीं चाहती राम मंदिर बने: मुलायम

Sat, 25 Jan 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने। भाजपा और नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं।
विज्ञापन

मुलायम शुक्रवार को सपा मुख्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की 93वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता।

उसने मंदिर बनाने का संकल्प जरूर लिया था लेकिन उसकी मंशा कभी मंदिर बनाने की नहीं रही। वह तो इसे मुद्दा बनाए रखना चाहती है। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, यूपी में कल्याण सिंह मुख्यमंत्री रहे, तब भी मंदिर निर्माण के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


मुलायम बोले, ‘मुख्यमंत्री रहते 17 एकड़ जमीन बाहरी क्षेत्र में देने का प्रस्ताव किया था जिसे नहीं माना गया। चार दिसंबर 1992 को राष्ट्रपति से मिलकर बताया था कि बाबरी मस्जिद तोड़ दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने भी माना था कि उन्हें भाजपा नेताओं ने धोखा दिया। अब मामला न्यायालय में है, उसके निर्णय का इंतजार करें।’ उन्होंने कहा, भाजपाई तो हिटलर के प्रचार मंत्री गोयबल्स के अनुयायी हैं, जो कहता था कि सौ बार झूठ बोलने पर वह सच हो जाता है। नरेंद्र मोदी भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननेता थे। वे बहुत गरीबी में पले-बढ़े थे। वे गरीबों, पिछड़ों और किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उनके आदर्शों पर चलकर गरीबों की मदद करेंगे और अन्याय का विरोध करेंगे तभी जनता साथ होगी।

गरीब कार्यकर्ताओं को हीनभावना त्याग देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का सपना था कि दिल्ली में समाजवादी सरकार बने।

कर्पूरी ठाकुर भी यही चाहते थे। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सपा को मजबूत बनाने में हम सबको जुट जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो रास्ता दिखाया, समाजवादियों को संकल्प लेकर उस पर चलना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें