फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा, आजम के पहुंचते ही कैंसिल

Fri, 06 Jan 2017 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा और यादव पर‌िवार में बैठकों के दौर के बाद मुलायम स‌िंह ने प्रेसवार्ता का ऐलान क‌िया तब तक आजम खां पहुंच गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंस‌िल की गई। बता दें क‌ि मुलायम स‌िंह कल ही ‌द‌‌िल्ली से लौटे हैं। उनके साथ अमर स‌िंह भी लखनऊ आए हैं। सुबह श‌िवपाल अख‌िलेश से म‌िलने मुख्यमंत्री आवास गए थे। ये मुलाकात स‌िर्फ 20 म‌िनट चली ज‌िसके बाद वह लौट आए।
विज्ञापन


इसी बीच अमर स‌िंह ने मुलायम स‌‌िंह से मुलाकात की। अमर और मुलायम की मुलाकात के बाद अमर स‌िंह के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई। इसके बाद अमर स‌िंह की फ‌िर से मुलायम से मुलाकात की खबरें आने लगी। इसी बीच रामगोपाल यादव ने द‌िल्ली से बयान द‌िया क‌ि वह चुनाव आयोग से तीन बजे मुलाकात करेंगे और हलफनामा सौंपेगे।

वहीं मुलायम के आवास पर फ‌िर से हाईलेवल मीट‌िंग हुई। इस मीट‌िंग में अमर स‌िंह, श‌िवपाल,, बेनीप्रसाद सह‌ित पर‌िवार के लोग मौजूद रहे। इस मीट‌िंग के बाद श‌िवपाल और अमर स‌िंह मुलायम आवास से न‌िकल गए। इसके बाद सूचना आई क‌ि 4 बजे मुलायम ‌स‌िंह अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा था क‌ि इस दौरान वह कोई कड़ा फैसला सुना सकते हैं लेक‌िन तब तक आजम खां वहां पहुंचे और प्रेसवार्ता रद्द होने की सूचना आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें