फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम-शिवपाल में बढ़ी नजदीकियां, लोहिया ट्रस्ट में की मुलाकात

Tue, 28 Aug 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल और मुलायम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोहिया ट्रस्ट के बहाने पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह की सोमवार को सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई। सम्मान न मिलने के बयान के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


लोहिया ट्रस्ट की सोमवार को बैठक थी। इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह और सचिव शिवपाल सिंह यादव हैं। बैठक में शामिल होने के लिए राम नरेश यादव (मिनी), राम सेवक यादव, राजेश यादव व अन्य ट्रस्टी शामिल हुए। इसमें डॉ. लोहिया के विचारों के प्रचार-प्रसार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 

इसी बैठक के बहाने शिवपाल की मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात हुई। दो दिन पहले ही मुलायम सिंह ने भगवती सिंह के जन्म दिवस कार्यक्रम में कहा था कि अब कोई उनका सम्मान नहीं करता है।
विज्ञापन


उनके बयान के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। डॉ. लोहिया के समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके बीच मौजूदा हालात पर राजनीतिक चर्चा भी हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें