फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय का विरोध करो, परिवार में हो या बाहर : मुलायम सिंह यादव

Sat, 13 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह व मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन

समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद सपा संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने पहली बार शिवपाल सिंह यादव के साथ मंच साझा किया। मौका था समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 51वीं पुण्यतिथि पर लोहिया ट्रस्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का। मुलायम ने कहा, अन्याय परिवार में हो, गांव में या कहीं और, उसका विरोध करो। अब उनके भाषण के मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाए जाने के बाद शिवपाल ने दावा किया था कि उन्हें मुलायम सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। हालांकि मोर्चा बनाए जाने के अगले ही दिन मुलायम के सपा दफ्तर में जाने और दिल्ली में सपा की रैली को संबोधित करने से कयास लगाए जा रहे थे कि वह अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं।

शुक्रवार को मुलायम ने न केवल शिवपाल के साथ मंच शेयर किया बल्कि उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा, लोहियाजी ने नारा दिया था, अन्याय का विरोध करो, न्याय का साथ दो।
विज्ञापन


उन्होंने जोड़ा, अन्याय कहीं भी हो, चाहे परिवार में हो, गांव में हो या कहीं और, उसका विरोध करो। लोहिया आजीवन फक्कड़ रहे। उनके जीवन दर्शन से हर प्रकार के अन्याय के विरोध की सीख मिलती है।

महात्मा गांधी के बाद इस देश के राजनीतिक दर्शन को लोहिया ने सबसे अधिक प्रभावित किया। लोहिया ने राजनीति से आम नागरिकों को जोड़ा और उन्हें राजनीति में ऊंचे पदों पर स्थापित किया। समाजवादी विचारधारा से ही दुनिया के सारे दुख-दर्द व आर्थिक विषमता दूर हो सकती है।

नेताजी से पूछकर बनाया सेकुलर मोर्चा : शिवपाल

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों के आधार पर उन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आशीर्वाद और उनसे पूछकर ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा लोहिया के सिद्धांतों के आधार पर सांप्रदायिक ताकतों से मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ  मलिक, शादाब फातिमा, पूर्व सांसद वीरपाल यादव, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश, मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता सीपी राय ने भी विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व सांसद भगवती सिंह ने की। संचालन मोर्चा के प्रवक्ता दीपक मिश्र ने किया।
विज्ञापन

51 भाषणों की सीडी का विमोचन 

मुलायम और व शिवपाल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के 51 भाषणों की सीडी का भी विमोचन किया। इसे दीपक मिश्र ने संपादित व संकलित किया है। 
 
वीरपाल सेकुलर मोर्चा में शामिल
सपा छोड़ने वाले बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद वीरपाल यादव ने शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर भेंट करके सेकुलर मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। शिवपाल ने उन्हें  सदस्यता ग्रहण कराई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें