फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के बाद उनकी बहू अपर्णा यादव भी आईं शिवपाल के साथ, कहा- सेकुलर मोर्चा को आगे बढ़ाएं

Sat, 13 Oct 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मंच पर मुलायम सिंह यादव के आने के बाद उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी चाचा शिवपाल यादव का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों से सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर गोमती नगर के विश्वेसरैया ऑडिटोरियम में अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बाद सबसे ज्यादा शिवपाल चाचा को माना है। सब मिलकर समाजवादी सेकुलर मोर्चा को मजबूत करें।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज किसान और जवान सभी परेशान हैं। जब भारत के बेटे ऐसे ही परेशान हैं तो बेहतर है कि उन्हें एक लाइन में खड़ाकर गोली ही न मार दें।
विज्ञापन


वहीं, शिवपाल यादव ने कहा कि सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। हमें किसान, नौजवान, मुसलमान और मेहनत करने वालों के लिए लड़ना है और परिवर्तन लाना है। लोगों का बहुत सारी पार्टियों व सरकारों से विश्वास उठा है। हम परिवर्तन के लिए लड़ेंगे और इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा हम 2019 में ही परिवर्तन ला सकते हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सपा के टिकट पर कैंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी पहचान एक समाज सेविका के रूप में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें