फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को मुस्लिमों पर अब भी भरोसा

Thu, 20 Mar 2014 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर होली खेलने के बाद मुलायम सिंह यादव सियासत की होली भी खेलने में जुट गए हैं। उन्होंने उलमाओं को गले लगाकर सारे मुस्लिम वोट मांग लिए हैं।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय और मुख्यमंत्री आवास मंगलवार को भी होली के रंग में डूबे रहे। तमाम अधिकारियों, मंत्रियों और नेताओं ने मुलायम और अखिलेश को होली की बधाई दी।

उलमा के एक समूह ने भी दोनों लोगों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। मुलायम ने उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों का पूरा वोट सपा को ही मिलेगा।

उलमा ने सपा मुखिया को आश्वस्त किया कि हर कठिन घड़ी में मुलायम जिस तरह मुसलमानों के साथ रहे हैं, उसके चलते मुसलमान किसी भी कीमत पर मुलायम का साथ नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

चौधरी ने संघ-मोदी पर फिर बोला हमला

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा सांप्रदायिकता के साथ आतंक फैलाने की जो राजनीति कर रही है उससे जर्मनी में हिटलर युग की याद आती है।

वाराणसी सांस्कृतिक गौरव की नगरी है। यह अध्ययन, अध्यापन और शोध के लिए विख्यात है। यहां गंगा की शीतलता में सामाजिक समरसता बसती है।

गुजरात में मुस्लिमों का नरसंहार का दाग दामन पर लगाए नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का निश्चय कर भारत राष्ट्र की अनेकता में एकता की भावना को तोड़ने का काम किया है।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी अपने भाषणों में उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने का जो ऐलान करते थे उसकी हकीकत अब सामने आ रही है।

'मोदी ने बोया जहर का बीज'

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गुजरात में अपने अहंकारी शासन में मोदी ने हिन्दू-मुसलमानों के बीच जहर बोया है।

मुस्लिम महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। मुस्लिम भाइयों को जिंदा जलाया गया।

गुजरात में सांप्रदायिक उन्माद को ऐसी हवा दी गई कि सुप्रीम कोर्ट को वहां के दंगों की जांच और अदालती कार्यवाही राज्य के बाहर करने का निर्देश देना पड़ा।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वाराणसी में मोदी के नामांकन से पहले ही नारों के साथ वातावरण को विषाक्त करने और तनाव पैदा करने की कोशिशें होने लगी हैं।
विज्ञापन

सपा देगी मुंहतोड़ जवाब

राजेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों की हलचलें शुरू हो गई हैं। सपा सांप्रदायिकता का मुंहतोड़ जवाब देगी।

सपा पहले भी सांप्रदायिक ताकतों की साजिशों को बेनकाब करने के साथ उनको पैर फैलाने से रोकती रही है।

एनडीए को सपा ने पहले भी दिल्ली की गद्दी तक पहुंचने से रोका है। उप्र में मुलायम सिंह यादव के रहते उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें