फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, सपा को जिताइए, बाकी बातें बाद में

Sat, 20 Jul 2013 11:32 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सीटों और वहां के प्रत्याशियों की समीक्षा का काम तीसरे दिन भी जारी रखा।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सीटों और वहां के प्रत्याशियों की समीक्षा का काम तीसरे दिन भी जारी रखा।

शुक्रवार को मुलायम ने आजमगढ़, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फीरोजाबाद व आगरा के आसपास की लोकसभा सीटों की स्थिति का जायजा लिया।

इनमें मुलायम की मैनपुरी, बहू डिंपल की कन्नौज तथा भतीजे अक्षय की फीरोजाबाद सीट भी शामिल थीं। इस दौरान किसी ने शिकायत करने की कोशिश की, तो उसे सपा मुखिया की डांट सुननी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले सीट जिताकर भेजो, फिर सारी बातें सुनेंगे। इस समय सिर्फ लोकसभा चुनाव की स्थिति के बारे में बताएं। मुलायम के साथ मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव भी थे।

काम नहीं, सपा की जीत पर दें ध्यान
जानकारी के मुताबिक, मुलायम ने पिछले दो दिन से दी जा रही हिदायतें शुक्रवार को आने वालों को भी दीं। विधायकों से कहा कि पार्टी प्रत्याशी कौन है, और कैसा काम कर रहा है? इस पर ध्यान न दें।

सिर्फ इसका ध्यान रखें कि इस चुनाव में सपा को जिताना है।

एक-एक सीट अहम
मुलायम ने यह भी कहा कि, जीतने वाले को संगठन के लोगों का काम करना ही पड़ेगा। जो नहीं करेगा उसे दंडित किया जाएगा। इस चुनाव में एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। प्रदेश में ही नहीं, सपा का दिल्ली में भी मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन


लोगों को बताएं बसपा की कमियां
मुलायम ने आश्वस्त किया कि, सरकार इसे ठीक करेगी, पर पार्टी के नेता चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें। लोगों को बताएं कि बसपा ने स्थिति को काफी बिगाड़कर रख दिया था, जिसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें