फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के घर शगुन लेकर पहुंचे मुलायम, भरेंगे 'बहू' की गोद

Tue, 16 Dec 2014 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी की गोदभराई मंगलवार को दिल्ली में होनी है। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार दिल्ली पहुंच गया है। मुलायम परिवार के साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और सांसद धमेन्द्र यादव भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने गए हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन


राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पौत्र और मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप सिंह यादव से तय हुई है। छह दिसंबर को लालू यादव शगुन लेकर सपरिवार मुलायम सिंह यादव के आवास पर आए थे। उसी दिन तय हो गया था कि 16 दिसंबर को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता के फार्म हाउस पर राजलक्ष्मी की गोदभराई होगी।

आज को वाले इस आयोजन में मुलायम सिंह का पूरा कुनबा और नजदीकी लोग मौजूद हैं। मुलायम सोमवार को लखनऊ से सैफई गए थे। वही से वो दिल्ली जाने के लिए रवाना हुए। शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

किसी वीआईपी को नहीं बुलाया

सपा के एक नेता ने बताया कि इस कार्यक्रम को बेहद निजी बनाने के लिए किसी वीआईपी को आमंत्रित नहीं किया गया है। शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। प्रीतिभोज सैफई और दिल्ली में होने की संभावना है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को जनता परिवार की सदस्य पार्टियों ने एकजुट होने की रुपरेखा तैयार करने की भी जिम्मेदारी सौंप रखी है। राजद इस परिवार का हिस्सा है।

खुद तेज प्रताप ने संसद भवन के बाहर चेहरे पर मुस्कराहट के साथ राजलक्ष्मी से शादी तय हो जाने पर मुहर लगाई थी। हालांकि उन्होंने कहा कि इस शादी को राजनीति से न जोड़ा जाए।

तेज प्रताप ने मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य के रूप में राजनीति में एंट्री की है। 27 साल के तेज प्रताप, मुलायम के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह के पौत्र और स्वर्गीय रणबीर सिंह के पुत्र हैं।

वे अपने दादा मुलायम की परंपरागत मैनपुरी सीट पर उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से बीकॉम आनर्स और इंग्लैड की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमएसएसी मैनेजमेंट की डिग्री लेने वाले तेज प्रताप ने 2011 में सैफई से ब्लॉक प्रमुख के रूप में राजनीति में एंट्री की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें