फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो केजरीवाल को जेल भिजवा देते मुलायम!

Mon, 03 Feb 2014 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट जारी करके एक बार फिर सियासी माहौल गर्म कर दिया है।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि पहली बार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के सियासी भाषण में केजरीवाल भी जगह बना ले गए।

हालांकि, मुलायम सिंह यादव ने उनका नाम लिए बगैर ही कह डाला कि इस पर मैं मुकदमा नहीं करना चाहता, नहीं तो इसे जेल भिजवा देता।

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि ये अकेला ईमानदार कौन है। मेरे ऊपर कोई मामला नहीं है, और ये मुझे भ्रष्ट बोल रहा है। देखिए, ये हो गया है राजनीति का स्तर।

मुलायम की आक्रामक रैली, कब-क्या हुआ?

मुलायम ने कहा कि मैं केस नहीं करना चाहता, नहीं तो इसे तो जेल भिजवा देता।

सपा से जारी हैं केजरीवाल पर वार
उत्तर प्रदेश्ा के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मुलायम पर की गई केजरीवाल की टिप्पणी की भी निंदा की। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी केजरीवाल पर हमला बोला। प्रजापति ने केजरीवाल को अंधे की संज्ञा दी और दिल्ली को बटेर बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए: केजरी पर वार: 'अंधे के हाथ लगी बटेर'

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिला अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है।

उधर, चौधरी ने कहा कि केजरीवाल जताना चाहते हैं कि अकेले वही ईमानदार नेता हैं और बाकी सभी बेइमान। ऐसी धारणा और मान्यता किसी ‘अधकचरे नेता’ की ही हो सकती है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने भ्रष्ट नेताओं की जो लिस्ट जारी की है, उसमें मुलायम सिंह यादव का भी नाम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें