फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने अखिलेश को दी नसीहत, कहा- मोदी अपनी मां को नहीं छोड़ सकते

Tue, 25 Oct 2016 03:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में चल रहे सियासी घमासान से परेशान सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देकर नसीहत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं। वो संघर्ष व कड़ी मेहनत करते हुए इतने बड़े पद तक पहुंचे लेकिन आज भी वो अपनी मां के बिना नहीं रह सकते।

मुलायम के इस बयान से उनकी पीड़ा का अंदाजा लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि सपा में सुलह की सारी कोशिशें अब लगभग नाकाम हो चुकी हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम या फिर अखिलेश की तरफ से कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सपा मुख्यालय की बैठक में भी सबकुछ ठीक नहीं रहा। अखिलेश व शिवपाल एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। अब मुलायम व अखिलेश की तरफ से अगला कदम क्या होगा, इसके सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें