फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा रच रही दंगों की साजिश: मुलायम

Mon, 08 Sep 2014 03:56 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में दंगे कराने की साजिश रच रही है। एक महत्वपूर्ण एजेंसी ने प्रदेश सरकार को ऐसी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा की सीट बचाए रखने के लिए मैनपुरी छोड़ना मजबूरी थी। यह भी कहा कि सीट छोड़ी है, मैनपुरी को कभी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने मैनपुरी सीट से पार्टी प्रत्याशी तेज प्रताप के लिए लोगों से वोट मांगे।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अपने सियासी गढ़ में आए मुलायम सिंह ने रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित किया।

कोसमा चौराहा, किशनी और भोगांव की सभाओं में सपा मुखिया ने कहा कि नौजवानों को नौकरी, किसानों को सुविधाएं और देश की सीमाएं सुरक्षित करने जैसे वादों के बल पर सत्ता में आई मोदी सरकार अब तक कुछ नहीं कर पाई।

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर दिखने लगा है कि भाजपा ने झूठ के बल पर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ के लिए भाजपा बड़ा खतरनाक खेल भी खेल सकती है।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि चीन द्वारा सीमा पर कब्जाई भूमि को छुड़ाने की बात हो या महंगाई या भ्रष्टाचार पर अंकुश, मोदी सरकार वादे पर खरी नहीं उतरी।

मोदी के शपथ लेने के बाद ही 20 फीसदी महंगाई और बढ़ गई। उपचुनाव में रिकार्ड जीत पूरे प्रदेश को संदेश देगी कि मैनपुरी की जनता का विश्वास सपा के प्रति और बढ़ा है।

तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाने का निर्णय जिले की जनता की मांग पर ही लिया गया था। अब जनता की जिम्मेदारी है कि तेज प्रताप को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का काम करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें