हमारी भारत माता को जो भी आंख दिखायेगा, उसको राजनीति नहीं राष्ट्रनीति से सबक सिखाएंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद और पाकिस्तान से बदला लिया जाय। वहीं, प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अब पाकिस्तान की खैर नहीं है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों एवं उनके आकाओं का इस गुनाह का अंजाम भी भुगतना ही होगा।
धरने में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी ने भी संबोधित किया। अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, अनुराग मिश्रा अन्नू, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
सैनिकों को न्याय न मिलने तक भाजपा जिलाध्यक्ष ने त्यागा अन्न
भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने संकल्प लिया कि जब तक शहीद सैनिकों को न्याय नहीं मिलता, आतंकियों और संरक्षणकर्ताओं पर कठोर कार्यवाही नहीं होती तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
सिद्धू लखनऊ में आएंगे तो पाएंगे कभी न भूलने वाला सबक
पिछड़ा वर्ग प्रदेश प्रभारी बृजबहादुर ने कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भारत के राजनेता होकर पाकिस्तान के गुण गाते हैं। अगर वे लखनऊ आयेंगे तो कभी न भूलने वाला सबक पायेंगे।