फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अब्बास नकवी ने की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी, बताया 'अक्ल से पैदल'

Thu, 25 Oct 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘देखो भाई! प्राब्लम क्या हो गई है कि राहुल गांधी अक्ल से से पैदल हैं। वह न पढ़ते हैं, न लिखते हैं, न समझते हैं जो  इनका स्क्रिप्ट राइटर है वह कहीं न कहीं से झूठी कहानियां बनाकर देता है। राहुल उसी को बिना सोचे-समझे पढ़ने लगते हैं। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर चल रही है। न बेईमान छोड़े जाएंगे और न बेईमानी की बीमारी को लाइलाज होने दिया जाएगा।’

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए नकवी  राफेल मामले में राहुल की टिप्पणियों से संबंधित सवालों पर पत्रकारों को जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस, संविधान को बर्बाद करने की हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

आजम खां के ‘आइटम गर्ल ’को टाल गए

उन्होंने कहा कि इस बात को राहुल गांधी  और कांग्रेस भी समझ ले कि कोई कहीं भी किसी स्तर पर बैठा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। नकवी, आजम खां के खुद को भाजपा का आइटम गर्ल बताने वाले बयान के संबंध में पूछे गए सवाल को टाल गए।

अलबत्ता उन्होंने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर कहा कि संविधान का बेशर्मी के साथ अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी जो संविधान को बर्बाद करने की हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, उसे संविधान की चिंता होना हास्यास्पद लगता है। आपातकाल में इन लोगों ने संविधान का क्या किया था। इन्हीं राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह के हाथ से अध्यादेश छीनकर फाड़ दिया था। कांग्रेस को इस घटनाओं पर भी तो कुछ बताना चाहिए।
विज्ञापन

सत्ता बिना कांग्रेस का हाल जल बिन मछली जैसा

नकवी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए कुछ लोग भानुमति का कुनबा बना रहे हैं। सत्ता से हटने के बाद कांग्रेस वैसे ही तड़प रही है जैसे जल बिन मछली तड़पती है। इसके लिए वह पता नहीं क्या-क्या करने को तैयार है। कहा, ‘आज नई-नई फेक फेब्रिकेटेड और फ्रस्ट्रेटटेड कहानियों के माध्यम से देश का माहौल नकारात्मक करने की कोशिश कर रहे हैं। जो एंटी डेवलपमेंट एक्टिविटी है, देश के विकास के खिलाफ षडयंत्र से भरी हुई एक्टिविटी है, उसका पर्दाफाश होगा। 2019 के चुनाव में उनको फिर से लूट की छूट और बेईमानी करने का मौका नहीं मिलेगा।’ नकवी ने कहा कि इनके सपने बस सपने ही रह जाएंगे। कहा, ‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, एलाइंस करके भी तन्हा रह गए’ की तरह।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें