फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट ने क्लास में लगाई टीचर की फोटो, शादी का दबाव बनाने के लिए पार की हद

Sat, 06 May 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आईईटी में एमटेक के एक छात्र की छेड़खानी से आजिज टीचर ने लखनऊ जानकीपुरम थाने में केस दर्ज कराया है। कई महीने से पीछे पड़े छात्र ने छेड़खानी के विरोध पर टीचर का फोटो क्लासरूम में चस्पा करके बदनाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन


किसी और से शादी पर तेजाब से जलाने और पिता को जान से मारने की धमकी पर टीचर ने वीमेन पावर लाइन-1090 पर कॉल की। कोई नतीजा न निकलने पर बुरी तरह सहमी टीचर ने थाने में शिकायत की। 

पुलिस के मुताबिक, सीतापुर रोड स्थित आईईटी की एक टीचर ने माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक से एमटेक प्रथमवर्ष के छात्र गोमती नगर निवासी सौरभ कुमार यादव पर छेड़खानी व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


टीचर का कहना है कि सौरभ कई महीने से उसे तंग कर रहा था। हरकतें नजरअंदाज करने पर उसने फरवरी में स्टाफ रूम में घुसकर छेड़खानी की। मोबाइल छीनकर टीचर के फोटो व रिश्तेदारों के नंबर ले लिए। टीचर ने कॉलेज प्रबंधन को छात्र की करतूत बताई और वीमेन पावर लाइन-1090 पर कॉल की।

इसकी भनक लगने पर सौरभ ने कॉलेज जाते समय रास्ते में छेड़खानी की। विरोध पर तेजाब से जलाने की धमकी देकर चला गया। वीमेन पावर लाइन पर दोबारा कॉल की। बताया गया कि सौरभ फोन रिसीव नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

वीमेन पावर लाइन से श‌िकायत रही बेनतीजा

डेमो - फोटो : demo pic
टीचर ने एचओडी प्रोफेसर सुबोध वारिया से मदद मांगी। उन्होंने भी टाल दिया। आरोप है कि सौरभ का दुस्साहस इतना बढ़ा कि उसने कॉलेज से कुछ दूर चौराहे पर रोककर छेड़खानी की। 

टीचर ने शोर मचाने के साथ ट्रैफिक कांस्टेबल से शिकायत की। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह देकर चलता कर दिया। टीचर ने पुलिस को बताया कि चौराहे पर छेड़खानी से आहत होकर वह केस दर्ज कराने निकली ही थी कि सौरभ के भाई चंदन कुमार यादव ने कॉल की।

पुलिस के बड़े अफसरों तक पहुंच की बात के साथ बोला कि दिल्ली में पुलिस कमिश्नर के पास बैठा हूं। केस न दर्ज कराना सौरभ को समझा दूंगा। कुछ दिन शांत रहने के बाद सौरभ ने टीचर को फिर से तंग करना शुरू किया।

उसके पिता व भाई को धमकी भरे मैसेज भेजे। कहा कि किसी और से शादी पर टीचर को तेजाब से जला देगा और पूरे परिवार को मार देगा। वीमेन पावर लाइन व कॉलेज प्रबंधन से शिकायत बेनतीजा रहने पर टीचर ने जानकीपुरम थाने में अर्जी दी।

टीचर का कहना है कि केस दर्ज होने की भनक लगते ही सौरभ के पिता अजय प्रताप यादव थाने आ धमके। बेटे के भविष्य की दुहाई देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें