एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में रूस में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वहां के एंबेसडर और एंबेसी ऑफ इंडिया रसियन फेडरेशन डीबी वेंकटेश वर्मा से वेबिनार से चर्चा की। मंत्री ने प्रदेश में निवेश के अवसरों के बारे में रूसी राजदूत को विस्तार से जानकारी दी।
राजदूत ने प्रदेश में डिफेंस एंड एअरोस्पेस क्षेत्र में ज्वाइंट वेंचर्स के तहत कार्य करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी के उद्यमी रूस के उद्यमियों के साथ मिलकर काम करेंगे, तो दोनों को फायदा होगा। रसियन गर्वनमेंट ने उद्यमियों की सुविधा के लिए एक मिलियन डालर क्रेडिट लाइन की घोषणा की है। इससे रूस के उद्यमियों को निवेश में मदद मिलेगी।
उन्होंने यूपी में निवेश को आकर्षित करने के लिए रसिया विजिट की बात कही। चर्चा में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई डॉ. नवनीत सहगल व सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह, डिप्टी हेड, मिनिस्ट्री ऑफ इन्वेस्टमेंट डवलपमेंट ऑफ जबैकल रीजन मिखैल चुरकिन तथा फिक्की के सीएमडी मनोज गुप्ता व चेयरमैन शरद जयपुरिया भी चर्चा में शामिल हुए।