फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बौद्ध परिपथ का उच्चीकरण कराने के लिए परिवहन मंत्री से मिले सांसद

Tue, 13 Aug 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ का उच्चीकरण कर श्रावस्ती व बलरामपुर को गोंडा से जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए सांसद ने सड़क परिवन व राज्यमार्ग मंत्री को पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने दोनों जिलों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने की मांग किया है।
विज्ञापन


श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच 730 बौद्ध परिपथ कहलाता है। यह मार्ग पीलीभीत, गोला गोकरननाथ, पूरनपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कप्तानगंज, पडरौना, सलेमगढ़ तक जाता है। इससे होकर हजारों की संख्या में प्रतिदिन पूर्वांचल के लिए ट्रक व अन्य भारी वाहन गुजरते हैं।
इसी मार्ग से होकर अनुयायी बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, नेपाल राष्ट्र के लुंबिनी, सारनाथ वाराणसी सहित बोधगया को जाते हैं। इसके बावजूद बौद्ध परिपथ डबल लेन ही है। इसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार नौ अगस्त को सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने सड़क परिवहन व राज्यमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपकर बौद्ध परिपथ का उच्चीकरण करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बलरामपुर में बौद्ध परिपथ से गोंडा को जोड़ने की मांग भी की।
विज्ञापन

सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बताया कि पिछले शुक्रवार को सड़क परिवहन मंत्री से मिल कर बौद्ध परिपथ व गोंडा बलरामपुर मार्ग के उच्चीकरण की मांग की थी। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें