किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय में एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी प्रथम वर्ष की परीक्षा छह दिसंबर से होंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार छह, आठ और 10 अगस्त को परीक्षा होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच निर्धारित है। इस दौरान सभी विभागों के स्टूडेंट को परीक्षा देनी होगी। थ्योरी परीक्षा के बाद अगले 15 दिनों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए स्टूडेंट को विभाग के संपर्क में रहने को कहा गया है।