फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शनिवार को अवकाश में भी जमा होगा गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अवकाश में भी जमा होगा गृहकर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शनिवार को अवकाश होने के बाद भी नगर निगम खुला रहेगा। भवन स्वामी अपना गृहकर जमा कर सकेगें। इस समय उन भवन स्वामियों को गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जो अपना पूरा यूजर चार्ज भी जमा कर रहे हैं। शहर में अभी करीब तीन लाख लोग ऐसे है जिन्होने अपना गृहकर जमा नहीं किया है। ऐसे लोगो के लिए मौका है कि वह अपना गृहकर जमा करके छूट का लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि द्वितीय शनिवार को अवकाश है, उसके बाद भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रहेगें जहाँ पर भवन स्वामी सुबह 10ः00 से दोपहर 02ः00 बजे तक अपना गृहकर जमा कर सकते है। भवन स्वामी ऑनलाइन भी गृहकर जमा कर सकते है। इसके लिए उन्हे नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें