कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा शुक्रवार को राजधानी पहुंची। लखनऊ पहुंचते ही राहुल का कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी लखनऊ सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च पहुंचे। चर्च में राहुल ने फादर डोनाल्ड से आशीर्वाद लिया और प्रभु यीशू के सामने पास्का जलाकर प्रार्थना की। इसके बाद वह नदवा मदरसे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
2 of 12
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
नदवा से राहुल गांधी रैदास और अंबेडकर मंदिर पहुंचे। उनके साथ गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित, राज बब्बर, संजय सिंह, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर भी रहे।
विज्ञापन
3 of 12
राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रैदास मंदिर बीआर अंबेडकर हॉस्टल के लिए 40 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके लिए 20-20 लाख रुपए पीएल पुनिया और प्रमोद तिवारी एमपी फंड से देंगे।
4 of 12
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राहुल इस यात्रा के दौरान सर्वधर्म समभाव का संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर जाकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
5 of 12
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राहुल के रोड शो के दौरान सड़कों पर जबरदस्त भीड़ रही। ये देखकर एसपीजी के हाथ-पांव फूल गए वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
6 of 12
राहुल गांधी
राहुल गांधी के साथ गाड़ी पर शीला दीक्षित और राज बब्बर भी सवार हैं। साथ चल रहे कांग्रेसी नाचते-गाते और ढोल बजाते चल रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 12
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
अमीनाबाद होते हुए रोड शो मौलवीगंज पहुंचा जहां गुलाब और गेंदा के फूल से राहुल का जगह-जगह स्वागत किया गया। नादान महल से होते हुए राहुल यहियागंज गुरुद्वारा पहुंचे यहां उन्होंने अरदास में हिस्सा लिया माथा टेका।
8 of 12
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
ये रहा राहुल का रूट तेलीबाग, सदर पुल, बद्ंरियाबाग, हजरतगंज, परिवर्तन चौक, नदवा मदरसा एवं वही से हनुमान सेतु, आईटी चौराहा, निरालानगर मोड, रैदास मंदिर निकट विवेकानन्द हास्पिटल तक। इसके बाद परिवर्तन चौक-कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अडडा, झण्डेे वाला पार्क, पोस्ट आफिस अमीनाबाद, रकाबगंज पुल, नादान महल रोड, नक्खास तिराहा, अकबरी गेट तिराहा, कमला नेहरू चौराहा, चौक चौराहा, खुनखुन जी ज्वैलर्स निकट चौक स्टेडियम तक।
9 of 12
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मौलाना कल्बे सादिक, मौलाना सैफ अब्बास, अम्मार रिजवी, अमीर हैदर मौजूद थे। शिया धर्म गुरु ने कहा, 17 सीट पर शिया असर डालते हैं। कांग्रेस शिया नेताओं को प्रतिनिधित्व नहीं देती है।