फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बाद एलडीए में पूर्णकालिक उपाध्यक्ष

Sun, 20 Oct 2013 01:38 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने से पूर्णकालिक एलडीए वीसी की कमी अब प्राधिकरण में नहीं रहेगी। शासन ने संस्कृति विभाग के सचिव एमपी अग्रवाल को एलडीए का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उनके अपना पदभार सोमवार को संभाल लिए जाने की उम्मीद की जा रही है। अप्रैल में राजीव अग्रवाल की प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद से विदाई हुई थी।

इसके बाद में जुलाई में देवेश चतुर्वेदी को एलडीए वीसी के पद पर शासन ने नियुक्ति दी। मगर इससे पहले उन्होंने लखनऊ कमिश्नर का पद ठुकराया था।

कमिश्नर एलडीए का अध्यक्ष होता है, उस पद को ग्रहण न करने के बाद एलडीए के उपाध्यक्ष पद पर अब देवेश चतुर्वेदी को बैठना था।

मगर वे राजी नहीं हुए और लंबे इंतजार के बाद भी वे प्राधिकरण में ज्वाइन करने नहीं आए। इसके बाद में जुलाई, अगस्त, सितंबर और आधा अक्तूबर बीतने के बाद प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष ज्वाइन करने जा रहे हैं।

एमपी अग्रवाल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे संस्कृति विभाग के सचिव भी हैं। वह पूर्व में पीडब्ल्यूडी सचिव और डीएम फैजाबाद भी रह चुके हैं। अग्रवाल के सोमवार को पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फिलहाल कार्यवाहक उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी एमपी अग्रवाल की ज्वाइनिंग के बाद सचिव का कार्यभार देखेंगे।
राजीव अग्रवाल को वीसी पद से हटाने के बाद शासन ने उन्हें वीसी की कार्यवाहक जिम्मेदारी दी थी। पिछले करीब ढाई महीने से एपी तिवारी यह जिम्मेदारी देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें