फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारी-भरकम राखियों से दूरी, हल्के स्टाइल पर जोर

Mon, 17 Aug 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षाबंधन पर इस बार बहनों की पसंद बदलती नजर आ रही है। भारी-भरकम डिजाइनर राखियों के बजाय युवा हल्की, सादी और स्टाइलिश राखियां पसंद कर रहे हैं। बाजार में स्टोन, अमेरिकन डायमंड और मिनिमल डिजाइन वाली राखियों की मांग बढ़ी है। हालांकि, पैकेजिंग महंगी होने से राखियों के दाम पिछले साल के मुकाबले 20-25 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन

आशियाना के खजाना मार्केट के कारोबारी रितेश के मुताबिक, ज्यादातर इलाकों में फुटकर दुकानें रक्षाबंधन से करीब एक सप्ताह पहले सजती हैं, इसलिए फिलहाल थोक कारोबार ज्यादा हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार हल्के स्टोन और एडी यानी डायमंड कट वाले स्टोन की राखियां पसंद की जा रही हैं। बच्चों के लिए लाइट्स वाली राखियां और भाइयों के नाम वाली राखियों की भी मांग है। युवा खासतौर पर हल्के धागे और कम डिजाइन वाली मिनिमल राखियां पसंद कर रहे हैं।

वह बताते हैं कि बदलते वक्त के साथ भारी डिजाइनों वाली राखी को लोग अब कम पसंद कर रहे हैं। इस बार हल्के स्टोन की राखियां चलन में हैं। वहीं एडी यानी डायमंड टाइप कट वाले स्टोन, बच्चों के लिए लाइट्स वाली राखियां विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा भाइयों के नाम लिखी राखियां भी पसंद की जा रही हैं। वहीं, युवा भी अब मिनिमल यानी सिर्फ हल्के से काम वाली धागों की राखियां पसंद कर रहे हैं जिससे वह अगले साल तक बहन के प्यार के धागे को अपनी कलाइयों में बांधे रह सकें।
विज्ञापन


राखी नहीं, पैकिंग हुई महंगी
कारोबारी रितेश ने बताया कि राखियों की कीमत में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी मुख्य रूप से पैकेजिंग की वजह से हुई है। प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री महंगी होने से फैंसी डिब्बों की लागत बढ़ी है। उदाहरण के लिए, पिछले साल 100 रुपये की फैंसी पैकिंग वाली राखी अब 120 से 130 रुपये तक में मिल रही है। बाजार में 20 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें